पर्यावरण दिवस पर लगाये पेड़, सार संभाल की ली जिमेंवारी महिला मोर्चा ने
भैरू सिंह राजपुरोहित चीफ ब्यूरो – बीकानेर
बीकानेर 5 जून। पर्यवरण दिवस के अवसर पर आज भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भाजपा जूनागढ़ मण्डल के साथ चुनीलाल स्मर्ति पार्क में आज पेड़ लगाये गये ।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सुमन कवर शेखावत , भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुरिमा सिंह ,महामंत्री सुधा आचार्य ,उपाध्यक्ष सुषमा बिस्सा ,जूनागढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पड़िहार, महामंत्री हरी सिंह राजगरु, श्रवण सिंह सांखला, महिला अध्यक्ष विधा गोस्वामी, निर्मला चौहान, कमला भाटी , सुशीला व्यास, कुलदीप सिंह सहित भाजपा पधाधिकारी उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सुमन कवर ने कहा कि पेड़ पौधो को लगाना और उनकी पूरी देखभाल करना एक पुण्य कार्य है और पेड़ पौधे सदैव मानव जीवन को कुछ ना कुछ देते रहते हैं और आज के फैलते प्रदूषण में यही हम सब को बचा सकते है , भाजपा महिला जिला अध्यक्ष ने कहा कि टीम ने आज जो पेड़ लगाये है उनकी समुचित देखभाल की जिमेवारी भी हम सब की है और आज पर्यवारण दिवस पर हम सब को संकल्प लेना हे की जीवन में पेड़ लगायेगे और उनकी देखभाल भी करेंगे ।
जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, महामंत्री श्रवण सिंह, हरी सिंह राजगरु ने पेड़ पौधों की महत्वता पर प्रकाश डाला और सभी का आभार प्रकट किया ।




Recent Comments