सारण : एचआर काॅलेज में सुश्री निधि सिंह ने अंग्रेजी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रूप में  योगदान दिया 
▶️ पिछले 19 वर्षों से अंग्रेजी विभाग में शिक्षक का पद रिक्त था 
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
अमनौर /सारण 
होतीलाल रामनाथ महाविद्यालय, अमनौर में अंग्रेजी विभाग में सहायक प्रोफेसर सुश्री निधि सिंह ने अपना योगदान किया. मालूम हो कि सन् 1998 से अंग्रेजी विभाग में शिक्षक पद रिक्त था. जिस कारण उक्त विषय में पठन-पाठन की व्यवस्था नहीं होने से छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. बताते चलें कि सुश्री सिंह के योगदान करने के पहले केवल एक ही शिक्षक (प्रभारी प्राचार्य) के कंधों पर महाविद्यालय की शिक्षा का भाड़ था. महाविद्यालय परिवार ने नये शिक्षक के योगदान पर उनका स्वागत किया. महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ एस के गुप्ता ने बताया कि बहुत जल्द मनोविज्ञान व अर्थशास्त्र विभाग में नये शिक्षक आने की संभावना है. बहुत दिनों से जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा से शिक्षक की कमी को लेकर मांग की जा रही थी. अब महाविद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने का काम किया जाएगा.