भीलवाड़ा:आर ओ बी के बंद रास्ते को खोलने का फैंसला कमेटी की रिपोर्ट पर होगा
दैनिक खोज खबर की खबर का असर, जिला कलेक्टर ने कमेटी से तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 5 जून। अजमेर चौराहे पर बने , रेलवे ओवर ब्रिज के शहर की ओर जाने वाले बंद रास्ते को खोलने अथवा बंद को जारी रखने का फैसला यातायात सलाहकार समिति की रिपोर्ट पर लिया जायेगा। जिला कलेक्टर श्री मुक्तानंद अग्रवाल ने समिति से अगले तीन दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर श्री आनंदीलाल वैष्णव ने बताया कि अजमेर चौराहा रेलवे ओवर ब्रिज पर शहर की ओर जाने वाले रास्ते को यातायात में सुगमता लाने तथा संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए, यातायात सलाहकार समिति की अनुशंसा पर ही बंद करने का निर्णय लिया गया था।
जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न संगठनों की मांग पर जिला कलेक्टर ने समिति को पुनः सर्वे करने तथा फैसले की समीक्षा कर तीन दिन में तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुतकरने को कहा है। समिति में सम्मिलित नगर विकास न्यास सचिव, जिला यातायात अधिकारी, सार्वजनिकनिर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता तथा यातयात शाखा प्रभारी को रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है ताकि कोई निर्णय लिया जा सके।




Recent Comments