सारण :विश्व पर्यावरण दिवस पर मढौरा मे हुआ संगोष्ठी व जागरूकता मार्च 
——
उपप्रबंध सम्पादक मनोकामना सिंह की  रिपोर्ट 
मढौरा/सारण
मढौरा स्थित गढ़देवी मंदिर के  समीप स्टेट बैंक से विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित मार्च का शुभारंभ एसडीओ संजय कुमार राय एवं एएसपी अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर कर किया।पर्यावरण संरक्षण हेतु रेल डीजल इंजन कारखाना के निर्माण कर्ता जी ई कम्पनी के सौजन्य से आयोजित इस मार्च में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों रेफरल अस्पताल के कर्मी सहित रेल डीजल इंजन कारखाना निर्माण में लगे कर्मियों ने हिस्सा लिया।स्टेट बैंक से बिभिन्न श्लोगनों से युक्त तक्थियों को हाथ में लिए मार्च में सामिल सदस्य रेफरल अस्पताल पहुंचे जहां एसडीओ और एएसपी सहित सामिल सदस्यों ने रेफरल परिसर की साफ सफाई किया।अमेरिकन कम्पनी जी ई के के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओ ने कहा किआज के इस औद्योगिक युग में पर्यावरण  संरक्षण अत्यावश्यक है।पर्यावरण संरक्षण के अभाव में प्रकृति असंतुलित हो जायगी।ग्लोवल वार्मिंग आज पर्यावरण की ही देन है।समय रहते अगर हम नहीं चेते तो पृथ्वी से जीवन समाप्त होने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।इसलिए हम सब मिलकर इसके संरक्षण के लिए साफ सफाई नियमित करें तथा बृक्ष लगाये और बृक्ष बचायें।एएसपी ने कहा की घर से बाहर तक नियमित सफाई से हीं पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है।यह कार्यक्रम सिर्फ दिखावे के लिए नहीं हो बल्कि हर मानव इसे अपने जीवन का दिनचर्या बनाये।इस अवसर पर रेल कारखाना निर्रमाण कार्य में लगे एस पी सी एल के सेफ्टी मैनेजर फिरोज आलम ने पर्यावरण को संतुलित रखने के तौर तरीकों सहित इस पड़ोस में नियमित साफ सफाई का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा बिरेश कुमार,डॉक्टर वी के शर्मा , स्वास्थ्य प्रबंधक सुशील कुमार गौतम पुलिस निरीक्षक जय प्रकाश पडित सहित अनेकों गणमान्य सामिल रहे।अस्पताल परिसर मे ग्लूकोज वाटर कि व्यवस्था अभिनव अस्पताल प्राइवेट लीमिटेड कि ओर से किया गया था ।
        रेल कारखाना परिसर मे भी कई कार्यक्रम हुये ।विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता के लिये संस्कॄतिक कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन हुआ ।फ़िर 100 से भी अधिक औषधीय पौधों का वृक्षारोपण हुआ ।दस कर्मियों के उत्कृष्टता के लिये अधिकारियों द्वरा पुरस्कृत भी किया गया ।