✍विकाश कुमार राय ब्यूरो प्रमुख “दैनिक खोज खबर” (पू.च) बिहार:-
हरसिद्धी प्रखण्ड अन्तर्गत भादा पंचायत के भादा ब्रह्म स्थान के परिसर मे बृहस्पतिवार को 251 कन्याओ के क्लश यात्रा के साथ श्री पंचमुखी हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ हुआ ।
आचार्य पंडित रामप्रकाश गर्ग कथावाचक के आचार्यत्व मे वैदिक मंत्रोचारण के साथ ही महायज्ञ का शुभारंभ हुआ । अगामी 30 अप्रैल को उक्त स्थल पर नव निर्मित मंदिर मे पंचमुखी श्री हनुमत कि प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी ।
मुख्य यजमान रामचंद्र महतो के साथ 15 यजमान एक साथ यज्ञ मे शामिल होकर पूजा मे मग्न दिखे ।
क्लश यात्रा मे भक्तों का शैलाब उमड पड़ा हजारों की संख्या मे भादा पंचायत की महिला व पुरुष भक्त शामिल थे । भक्त जल यात्रा मे संग्रामपुर गंगा नदी से जल लेकर यज्ञ स्थल पर आए ।
स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है ।
मौके पर समाज सेवी हरेन्द्र तिवारी ,पूर्व मुखिया पति विशंभर तिवारी, पंडित राहुल दूबे, पैक्स अध्यक्ष मंटू तिवारी,सुरेन्द्र तिवारी, मुखिया अजय सहनी , हरिशंकर महतो , उपेन्द्र महतो , रामएकबाल महतो ,कृष्णा महतो ,आदि हजारों की संख्या मे भक्त शामिल थे ।
☎”दैनिक खोज खबर”☎* खबरों की सच्चाई से रू-ब-रू कराता “दैनिक खोज खबर” आनलाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल. आगे पढ़िए… www.dainikkhojkhabar.live




Recent Comments