
टेंट व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मार कि हत्या,परिजनों के चीख पुकार से माहौल ग़मगीन
गड़खा /छपरा
बेलगाम हो चुके अपराधियों ने जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के चिंतामनगंज परसा दरगाह गांव में एक टेंट व्यवसायी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया । घटना शुक्रवार को अहले सुबह की है । पुलिस मौके पर पहुंच गई है और इसकी जांच की जा रही है । पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है । चिंतामनगंज परसा दरगाह गांव में टेंट व्यवसायी अख्तर मियां अपने घर पर सोया हुआ था, तभी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी । इस घटना के कारण वहां भय व दहशत का माहौल बना हुआ है और पुलिस के प्रति लोगों में काफी आक्रोश है । हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है ।
——
साभार :संजीवनी समाचार




Recent Comments