नौतन:-आंगनबाडी सेविका एवं सहायीकाओ ने मांगो को लेकर दिया धारणा

दैनिक खोज खबर संवाददाता नौतन रवीश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट के अनुसार :- स्थानिय प्रखंड के बाल विकाश परियोजना कार्यालय के दरवाजे पर सोमवार के दिन सरकार के बेरूखी के खिलाफ बिहार राज्य आंगनबाडी कर्मचारी यूनियन के अहवान पर सेविका सहायीकाओ ने सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने तथा सोलह सूत्री मांगो को लेकर चरणवद्ध आंदोलन के तहत धरणा दिया ।
अपने संबोधन यूनियन की जिला महासचिव संध्या कुमारी ने कहा की सरकार को गोवा और तेलंगना सरकार की भाँति उत्साहन मानदेय देना होगा । अपने अवाज को बुलंद करने के लिए और अपने मांगो को पूरा कराने के लिए जबतक हो सके हम लडते रहेंगे और जब तक सरकार हमारी माँग पूरी नही करती है , दिन प्रति दिन जारी रहेगा .।
अधिकार के साथ साथ अपने कर्तव्य पर पूरा ध्यान देना होगा।
इसमे जिला कमिटी के वसंत कुमार, दिपू मिश्रा ,अरविंद कुमार, नौतन परियोजना अध्यक्ष विनू कुमारी ,सचिव निता देवी,शांति देवी ,गिता प्रसाद ,प्रभा देवी ,मंजू देवी , पूनम देवी, उषा कुमारी सिन्हा, विधावती देवी सहित अनेको प्रदर्शन- कारी मौजूद रहे।।




Recent Comments