
सारण:जलालपुर मे अग्निपीड़ितो के बीच समाजसेवी ने बांटी आवश्यक जीवनयापन की सामग्री
——–
दैनिक खोज खबर ब्यूरो ,सारण
जलालपुर (सारण)
प्रखंड के विसुणपूरा दलित बस्ती मे समाज सेवी ने दो दर्जन परिवारों को जीवनयापन की सामग्री वितरित किया ।सोमवार को मांझी विधान सभा के पुर्व प्रत्याशी रहे समाज सेवी राणा प्रताप सिंह डब्लू ने बर्तन ,तिरपाल सहित अन्य ज़रूरी सामानो को अग्निपीड़ितो की बीच बांटी ।समाज सेवी ने अग्नि कांड की सूचना पर पिछले दिनो मिलकर उनके कष्टों से रु-ब-रु होकर हृदय विदारक घटना से द्रवित हो गये थे ।उसी दिन वे सरकार के तरफ से मदद की मांग करते हुवे लोगो से कहाँ था की मै भी हर संभव मदद की कोशिश करूंगा ।समाज सेवी राणा प्रताप से ने वचन को निभाया ही नहीं बल्कि मदद की टकटकी देख रहे गरीब परिवार को सर पर छाँव के लिये तिरपाल एवं भोजन बनाने के लिये बर्तन भी उपलब्ध कराये ।इस कार्य की लोगो ने प्रशंसा किया ।वही पीड़ितो ने युवा समाजसेवी को दुआये दी ।
——-
न्यूज़ इनपुट-सचिन पाण्डेय




Recent Comments