*सीवान में साइबर अपराधियों ने एक्सिस बैंक के खाते से उङाए तीन लाख चौहतर हजार की राशि*
*✍श्रीनारद संवाद के लिए अवधेश शर्मा*
⭕सीवान एक्सिस बैंक के एनआरआई खाता से साइबर चोरों ने तीन लाख चौहतर हजार रुपए उडाए
इसकी सूचना मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से प्राप्त हुई तो खाताधारक
अच्छेलाल सैनी के होश उड गए.उन्होंने तुरंत इसकी सूचना एक्सिस बैंक के प्रबंधक को दी.प्रबंधक ने उन्हें बताया कि आपके खाते से पैसे गायब
हैं.विदित है कि अच्छेलाल सैनी जिले के नौतन थाना क्षेत्र के ठाकुर के रामपुर निवासी मंशी सैनी के पुत्र हैं जो खाड़ी देश में नौकरी करते हैं,जिनका सीवान स्थित एक्सिस बैंक में एनआरआई खाता संख्या
913010057037974 है.आठ जून 2017 से लेकर 10 जून 2017 तक इस खाते से लगातार रुपए गायब होते रहे.बैंक द्वारा एकाउन्ट डिटेल्स निकालने के बाद
ये पता चला कि फ्लिटकार्ट के माध्यम से साइबर चोरों ने तीन लाख चौहतर
हजार रुपए की खरीदारी की है.बैंक के प्रबंधक ने अच्छेलाल की शिकायत सुन
ली और जांच पड़ताल में लग गई, तबतक 12 जून को खाते में फिर से एक लाख
चालीस हजार रुपए और 13 जून को 1 लाख रुपए खाते में वापस आ गए.शेष एक लाख चौंतीस हजार रुपए जब खाते में वापस नहीं आए तो खाताधारक ने पुन बैंक से संपर्क किया.इस बार बैंक प्रबंधक ने अपने हाथ खड़े कर दिए और मामले की
शिकायत पुलिस में दर्ज कराने की सलाह दी.जब पीड़ित नगर थाना में लिखित
आवेदन देने पहुंचा तो थाने ने शिकायत दर्ज करने से इंकार कर दिया और कहा
कि ये मामला साइबर क्राइम से संबंधित है इसलिए सीवान न्यायालय के शरण में
जाएं वहीं सुनवाई होगी.