💢सीवान में विभिन्न अपराधिक मामलों के 37 नामजदों को भेजा गया जेल
🍄सीवान के पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार साह के निर्देश पर रविवार की रात्रि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब व अपराध के खिलाफ एक विशेष समकालीन अभियान चला कर कुल विभिन्न मामलों में नामजद 146 लोगों को गिरफ्तार किया गया . पुलिस सूत्रों से मिलीं जानकारी के अनुसार जमानतिय मामला होने के कारण थानों से ही 109 नामजदों को जमानतें दे दी गईं वहीं शेष बचे 37 नामजदो को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. 
 पुलिस सूत्रों के अनुसार विशेष समकालीन अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा कुल 48 वारंटों का निष्पादन किया गया.