​*नालन्दा:भैंस चराने को लेकर हुई मारपीट में चार जख्मी*
👈कुमुद रंजन सिंह”दैनिक खोज खबर”नालंदा👉

   रहुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोनसा गांव में बीती देर रात्रि दो गुटों में जमकर मारपीट हुई ।जिसमें दोनों तरफ के चार लोग घायल हुए बताते चलें कि मेड के पास भैंस चरा रहे एक बच्चे के विवाद में इतना उग्र रूप ले लिया की बात बढ़कर बड़ों के बीच  चली गईं। पहले हाथापाई और फिर रड और घंटे से जमकर  मारपीट की घटना हुई । जिसमें एक तरफ के अशोक प्रसाद दिनकर कुमार व मंटू कुमार घायल हो गए वही दूसरे पक्ष से कमलेश पासवान चोटिल होने के उपरांत रहुई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया जबकि दोनों पक्षों के बीच  एक ग्यारह व्यक्ति पर मामला दर्ज कराया गया है ।और हुई थाने की पुलिस ने साकेत पासवान और अमरजीत पासवान को काउंटर केस के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर ने बताया कि अभी बैठक में हूं इसकी जानकारी नहीं है।