जिला स्तरीय टास्क फोर्स मासिक बैठक आयोजित
आज़ाद नेब ( azadnb55@gmail.com )
भीलवाडा, 18 मई। अति. जिला कलक्टर (शहर) श्री आनन्दी लाल वैष्णव की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला रसद अधिकारी श्री महावीर प्रसाद नायक ने बैठक के विभिन्न एजेण्डा व पालना बिन्दुओं को रखा।
उन्होंने बताया कि जिले की समस्त क्रय-विक्रय सहकारी समितियों द्वारा डोर स्टेप डिलीवरी की जा रही है। इसके साथ ही एण्ड टू एण्ड कम्प्यूटराईजेशन के तहत कार्यवाही करते हुए जिले की 11 क्रय-विक्रय सहकारी समितियों द्वारा उनके पोर्टल पर माह जनवरी 2017 से अप्रेल 2017 तक की गेहूं के आवंटन में वितरण की सूचना ऑनलाईन कर दी गई है। उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य निगम भीलवाडा के चतुर्थ त्रौमास गेहूं का बिल भुगतान हेतु शिक्षा विभाग को भिजवा दिया गया है।
बैठक में जिला रसद अधिकारी श्री महावीर प्रसाद नायक, प्रवर्तन अधिकारी श्री अमरेन्द्र मिश्रा सहित क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के सदस्य उपस्थित थे।




Recent Comments