उपभोक्ता के हितों की रक्षा के लिये सतर्कता समितियों को मजबूत करें-अति. जिला कलक्टर
आज़ाद नेब ( azadnb55@gmail.com) 
भीलवाडा, 18 मई। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री आनन्दी लाल वैष्णव ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिये उचित मूल्यों की दुकानों पर सतर्कता समितियां गठित की गई है,उन्हें मजबूत करने के निर्देश दिये।  श्री वैष्णव गुरुवार को जिला कलक्टर सभागार में जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली की त्रौमासिक बैठक में संबोधित कर रहे थे।  बैठक में रसद अधिकारी श्री महावीर प्रसाद नायक ने विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली की निगरानी के लिये समय समय पर उचित मूल्य की दुकानों की उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, ब्लाक स्तरीय अधिकारियों से जांच कराई जाकर अनियमितताओं पर कार्यवाही किये जाने की बात कही।
बैठक में जिला रसद अधिकारी श्री महावीर प्रसाद नायक, प्रवर्तन अधिकारी श्री अमरेन्द्र मिश्रा सहित क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के सदस्य उपस्थित थे।