आदतन अपराधी को एक साल के लिए किया जिलाबदर
तारिक खान
रायसेन, 01 अप्रैल।कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा विभिन्न अपराधों में आरोपी विक्रम सिंह पिता भोपाल सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम उदयगिरी थाना बरेली जिला रायसेन को एक वर्ष के लिए रायसेन जिले की सीमाओं से निष्कासित किया गया है। आरोपी वर्ष 2012 से लगातार हिंसात्मक आपराधिक घटनाओं के द्वारा क्षेत्र की शांति व्यवस्था को भंग करता आ रहा है। अनावेदक-आरोपी के कृत्य से थाना क्षेत्र बरेली एवं आसपास के क्षेत्र में भय एवं आतंक का माहौल बना हुआ है। आरोपी विक्रम सिंह के विरूद्ध विभिन्न अपराधों में 17 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है।
न्यायालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आरोपी विक्रम सिंह को एक साल के लिए जिला बदर करने संबंधित पारित आदेश के अनुसार जिला रायसेन एवं जिला रायसेन के सीमावर्ती जिला भोपाल, विदिशा, सागर, सीहोर, होशंगाबाद एवं नरसिंहपुर जिले की राजस्व सीमाओं से एक साल के लिए निष्कासित किया गया है।




Recent Comments