पंजीकृत श्रमिकों को अधिक से अधिक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलायें – गुगरवाल
आज़ाद नेब ( azadnb55@gmail.com )
भीलवाडा, 18 मई। अति. जिला कलक्टर श्री एल.आर.गुगरवाल ने कहा कि अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन कर पंजीकृत श्रमिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलायें।  अति. जिला कलक्टर गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में भवन एवं अन्य सनिर्माण टास्कफोर्स की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे।   बैठक में उपश्रम आयुक्त ने मीटिंग का एजेण्डा प्रस्तुत किया।  उन्होंने बताया कि श्रमिकों का पंजीयन करवाया जा रहा है।  अब तक 57 हजार श्रमिकों का पंजीयन वर्ष 2016-17 में किया जा चुका है।  इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वर्ष 2016-17 में उपकर संग्रहण में नगर विकास न्यास, नगर परिषद व अन्य विभागों के द्वारा लगभग 6 करोड रु. का कर संग्रहण किया जा चुका है।  
बैठक में अति. जिला कलक्टर ने उपश्रम आयुक्त श्री अरुण प्रधान से विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।   अति. जिला कलक्टर ने कहा कि भवन निर्माण में लगे श्रमिकों संबंधी मामलों में बकाया कार्यो की पेनडेन्सी में कमी लायें।   इसके साथ ही उन्होंने श्रमिकों का रजिस्टै्रशन व क्लेम की पेनडेन्सी बंद करें। 
बैठक  में तहसीलदार श्याम सुन्दर, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक कैलाश चन्द्र, उप निदेशक महिला एवं बाल विकास ओ.पी. सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।