अंता :  युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत
उस्मान खान
अंता 1 जुलाई – भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय चौधरी का शनिवार को प्रथम बार अंता आगमन पर सीसवाली चोराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा साफा बन्दी एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया इससे पूर्व कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी भी की गई।अपने स्वागत से अभिभूत चौधरी ने कहा की युवा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। उन्ही के जोश एवं उत्साह से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होता हे । प्रदेश उपाध्यक्ष का बमोरी तिराहे पर भी  स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष  राधेश्याम सिंगोदिया, पूर्व  नगर अध्यक्ष रामेश्वर खण्डेलवाल, गोविन्द शर्मा,महेश शर्मा, सतीश  नागर, हेमन्त नागर, शिव स्वरूप शर्मा, धनराज चोरसिया, करण गौतम, भूपेंद्र राठौर,मनमोहन मीणा, धीरेन्द्र मेहरा, नरेंद्र गालव, कीर्ति मालव, मोहित कालरा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे ।