छठ महापर्व को लेकर सीवान नगर क्षेत्र  में युद्ध स्तर पर  हो रही है घाटों की साफ-सफाई 

सीवान [ 04 ]छठ महापर्व को लेकर सीवान शहर की साफ सफाई और छठ घाटों में पानी को लेकर नगर परिषद के द्वारा  तैयारी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है । शहर के सभी तालाब नदी के घाटों की समुचित व्यवस्था करने के लिए नगर परिषद के  कर्मियों के साथ साथ जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी लगातार  छठ घाटों का  दौरा कर रहे हैं ।

नगर परिषद के सभापति सिंधु सिंह ने बताया कि छठ पर्व को देखते हुए नगर के सभी वार्डों में साफ-सफाई की जा रही है । सड़क से  कूड़े को हटाया जा रहा है, वही घाट तक जाने वाले मार्गो की मरम्मत भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर के सभी  तालाबों जहां छठ पूजा का आयोजन होता है उसकी  साफ-सफाई कराई जा रही है।

( सीवान नगर सभापति सिन्धु सिंह )

( सीवान नगर उपसभापति बबलू साह)
वहीं उपसभापति बबलू साह ने बताया कि जिन   तालाबों पर छट की पूजा होती है , उन  तालाबों  में अगर  पानी की कमी है वहां दीपावली के बाद वहां की छठ पूजा समिति के सहयोग से पानी की व्यवस्था   किया जाएगा। 
उपसभापति ने कहा कि  सभी घाटों पर महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जाएगा, बांस बल्ली से सभी घाटों का बैरिकेडिंग की जा रही है। लाइट की भी समुचित व्यवस्था रहेगी। 

गौरतलब हो कि सीवान नगर क्षेत्र में ऐसे तो लगभग तीन दर्जन स्थानों पर लोग छठ पूजा करते है, लेकिन मुख्य रूप से शहर के पंचमंदिरा घाट, दहा नदी का पुल घाट , महादेवा के मालवीय नगर पोखरा, नवलपुर घाट , शिवव्रत साह का घाट , रामनगर घाट व कांधवारा घाट पर विशेष भीड़ भाड़ रहती है ।