सरयू नदी में अपने परिजनों के साथ नहाने गई किशोरी नदी की तेज धारा में बह गयीं

मांझी(सारण) मंगलवार की शाम मांझी थाना क्षेत्र के मटियार गांव के समीप सरयू नदी में अपने परिजनों के साथ नहाने गई किशोरी नदी की तेज धारा में बह गई। परिजनों ने उसे बचाने का जी तोड़ प्रयास किया पर वह डूब गई। घटना की खबर पाकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ प्रशासन ने शव के खोजबीन की पहल शुरू की। हालांकि समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नही किया जा सका था। नदी में डूबी किशोरी मटियार गांव निवासी मनोज महतो की पुत्री प्रियांशू कुमारी 12 वर्ष बताई जाती है। स्थानीय भाजपा नेता मन्टू सिंह ने बताया कि घाट बेहद खतरनाक हो गया है वहां स्नान पर पाबन्दी लगा दिया जाना ही बचाव का एकमात्र विकल्प है।