परवेज़ अख्तर/सिवान
जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में आयोजित गांधी मजहरूल हक फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच कोलकाता बनाम गोपालगंज के बीच खेल गया, जिसमें दोनों टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। गोपालगंज की टीम के खिलाड़ी जाहिद ने पहले हाफ में एक गोल दाग अपनी टीम को1-0 से बढ़त दिला दी। वहीं दूसरे हाफ में कोलकाता टीम के खिलाड़ी विशाल ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद अंत तक कोई टीम गोल नहीं कर सकी। इसके बाद आयोजन समिति ने ट्राइब्रेकर का फैसला किया। इस दौरान कोलकाता की टीम 3-2 से जीतकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर ली। इसके पूर्व खेल का उद्घाटन सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी, ओसामा साहब, पूर्व राज्य मंत्री इंद्रदेव प्रसाद, टूर्नामेंट अध्यक्ष दाऊद खान, प्रो. महमूद हसन अंसारी, मो. एहतेशामुल हक सिद्दीकी, उपाध्यक्ष महताब खान, जिला फुटबॉल संघ के सचिव जावेद अशरफ खान, डीएफए अध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुख्य निर्णायक में सिवान के मो. इकराम, सहायक निर्णायक समस्तीपुर के दिनेश सुमन और जमालपुर के रामरक्षा यादव थे। इसके आयोजन में नामजुद्दीन खान, रहमुद्दीन खान, कैशर इमाम, सद्दाम खान, राजद प्रखंड अध्यक्ष बबन राम, शाहरुख खान, शानू खान, नेयाज अहमद, भोलू खान, विपिन शर्मा, अमीरुल्लाह खान, हरेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments