👉मीडियानामा { समीक्षा व विश्लेषण }
✍By-नवीन सिंह परमार

जो लोग अपने बेटा व बेटी के साथ न्याय नही कर सकें, वे बिहार के लोगों के साथ क्या सामाजिक न्याय करेंगे…???



▪▪▪▪▪▪ 
🔴तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्य राय की रहन-सहन व पढाई-लिखाई के बीच जमीन-आसमान का फासला हैं ,  यह जानते हुए भी  दोनों परिवारों के जिन लोगों ने  दबाव डालकर यह विवाह कराया, उन लोगों ने इस रिश्ते में केवल अपने-अपने राजनीतिक लाभ का ध्यान रखा। वर-कन्या, दोनों के साथ ज्यादती की गई। घर बसाने के नाम पर  जो लोग बेमेल विवाह थोपते हैं, उनसे बचना ही बेहतर। 
सामाजिक न्याय के नाम पर राजनीति करने वाले लालू प्रसाद यादव व उनके समधी पूर्व मंत्री  चंद्रिका रार जब अपने राजनैतिक स्वार्थ साधने की चक्कर में जब अपने बेटा व बेटी के साथ न्याय नही कर सकें तो वे बिहार के लोगों के साथ क्या सामाजिक न्याय करेंगे ।
  ईश्वर करे, तेजप्रताप और ऐश्वर्य , दोनो के लिए सुखद जीवन की कोई राह निकले। यह राजनीति नहीं, दो युवाओं की जिंदगी का सवाल है।