क्राईम ब्रांच दरोगा को अधिवक्ताओं ने समझा दहशतगर्द , की पिटाई 
वागीश कुमार
सुल्तानपुर 19 अप्रैल।  जनपद के बहुचर्चित क्राईम ब्रांच प्रभारी व एक दरोगा समेत कई सिपाहीयों को दहशत गर्द समझ कर जनपदीय न्यायालय के अधिवक्ताओं ने कल परिसर में क्राईम ब्रांच टीम की पिटाई कर दी । सूत्रों की मानें तो कल एक हत्यारोपी सुनील किसी कार्य को लेकर अपने अधिवक्ता से मिलने आया था जिसको लेकर क्राईम ब्रांच की टीम ने अधिवक्ता के चैम्बर पर धावा बोल दिया और पीछे से सुनील को पकडे़ खींचना शुरु कर दिया फिर क्या था मामला जिले के हाईप्रोफाइल अधिवक्ता के चैम्बर से जुड़ा होने के नाते अधिवक्ता आक्रोशित हो उठे और टीम को दहशत गर्द समझ पिटाई शुरु कर दी , जिसके बाद टीम पुलिस होने की दुहाई देना शुरु कर दी लेकिन प्रबुद्ध वर्ग का पारा सातवें आसमान पर जा चुका था और टीम पिट रही थी फिलहाल टीम को बैकफुट पर आना पडा़ और भाग कर अपने दामन को बचाना पडा़ । जिस घटना को लेकर अधिवक्ता सत्य प्रकाश पाण्डेय ने सम्पूर्ण घटना से बार एशोसिऐशन के अध्यक्ष अरुण उपाध्याय को अवगत कराया व घटना के सम्बन्ध में शिकायती पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई । जिसको लेकर जिला बार ऐशोसिऐशन जल्द बैठक कर व्यापक रणनीति बनाकर कुछ अहम फैसला दे सकता है , जिससे न्यायालय परिसर में आने वाले वादकारियों का दोहन पुलिस द्वारा ना किया जा सके ।