विद्यालय प्रबंधक की करतूत के कारण एक छात्र ने लगाई फांसी 
सविता उपाध्याय 
लखनऊ 19 अप्रैल। जामों विकासखंड जनपद अमेठी में संचालित सर्वोदय साइंस कॉलेज के प्रबंधक जग प्रसाद यादव की करतूत के कारण आज एक छात्र ने फांसी लगा ली छात्र अंकित मौर्या उम्र 16 वर्ष सन ऑफ संजय मौर्य कक्षा 9 में पढ़ रहा था पास होकर के कक्षा 10 में सर्वोदय साइंस कॉलेज का छात्र था कई दिनों से विद्यालय प्रबंधक द्वारा जग प्रसाद यादव द्वारा छात्र को मारने-पीटने प्रताड़ित करने के समाचार सूत्रों द्वारा मिले हैं यही नहीं छात्र का बस्ता विद्यालय प्रबंधक द्वारा स्कूल में कई दिनों से रख लिया गया है जिस से आहत होकर के प्रताड़ित छात्र ने मौत को गले लगा लिया छात्र के घर नारायण का पुरवा पोस्ट मझवारा थाना गौरीगंज जनपद अमेठी मैं इस समय पुलिस बल मौजूद है लास को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है पंचनामा किया जा रहा है और सैकड़ों लोगों की भीड़ छात्र के घर पर इस समय मौजूद है और कोहराम मचा हुआ है छात्र के पिता संजय मौर्य विदेश में रहते हैं वह आज फ्लाइट से घर के लिए रवाना होंगे और प्रातः 6:00 से 7:00 बजे तक घर पहुंचेंगे घरवालों का कहना है कि पिता के आने के बाद ही लाश को पोस्टमार्टम के लिए दिया जाएगा वहीं थानाध्यक्ष गौरीगंज ने बताया की लास  को पोस्टमास्टर के लिए भेजने के लिए कार्यवाही की जा रही है और लास को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है विद्यालय प्रबंधक सर्वोदय साइंस कॉलेज जामों जनपद अमेठी सूत्र बताते हैं आए दिन छात्रों को प्रताड़ित करते रहते हैं इसके लिए कहीं परीक्षा शुल्क के लिए तो कहीं जूता के लिए कहीं मोजा के लिए तो कहीं टाई बेल्ट के लिए यही नहीं विद्यालय  के द्वारा इनके द्वारा स्वयं की एक दुकान खोली गई है उसी दुकान से छात्रों को सारी स्टेशन किताब काफी जूते मोजे खरीदने होते हैं जो छात्र वहां पर नहीं खरीदते उनको प्रताड़ित किया जाता है और मारा पीटा जाता है ऐसा लोगों ने बताया यही नहीं सर्वोदय साइंस कॉलेज के खिलाफ में कई आरटीआई जिलाधिकारी अमेठी मुख्य विकास अधिकारी अमेठी जिला विद्यालय निरीक्षक अमेठी खंड शिक्षा अधिकारी जामों ही नहीं मुख्यमंत्री के यहां से भी आरटीआई मांगी गई है जो मुख्य सूचना मुख्य सूचना आयुक्त राज्य सूचना आयोग के यहां सुनवाई भी चल रही है जग प्रसाद यादव विद्यालय प्रबंधक छात्रों को प्रताड़ित मारते-पीटते एवं परेशान करते रहते हैं विद्यालय के कई ऐसे मामले आए हैं कि छात्रों को टाई बेल्ट के लिए स्टेशनरी के लिए मारा पीटा गया मामला थानों तक ने पहुंचा लग टाइम टांय फिस हो गया जिसकी परिणीति  आज इस बेचारे छात्र को मौत को गले लगाकर के करना पड़ा अगर इस विद्यालय के खिलाफ में कोई कार्यवाही नहीं की गई तो आने वाले समय में और कितने छात्र मौत को गले लगाएंगे यह नहीं कहा जा सकता लेकिन जिला विद्यालय निरीक्षक से जब फोन पर जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हुई है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी  प्रबंधक जग प्रसाद यादव के   94 5331 8556 तब उनका पक्ष लेने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ रहा रिपोर्ट अशोक पांडेय वायस आफ लखनऊ पत्रकार है।