Θ बेतिया – *NIOS स्टडी सेंटर सुधार को लेकर DEO व DPO (SSA) बेत्तिया से मिला TSUNSS गोपगुट पo चम्पारण का प्रतिनिधि मंडल*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉
पश्चिम चम्पारण जिले में NIOS से प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिकाओं के स्टडी सेंटर में हुए अनियमितता में सुधार कराने को लेकरTSUNSS गोपगुट का जिला प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष चंचल अविनाश के नेतृत्व में आज DEO व DPO (SSA) बेत्तिया से मिल कर NIOS के स्टडी सेंटर आवंटन में हुए व्यापक अनियमितता के चलते सम्बंधित नामांकित प्रशिक्षुओं (खास कर महिलाओं को) को होने वाले शारीरिक मानसिक एवं आर्थिक नुकसान से अवगत कराया गया जिसपर उक्त पदाधिकारी महोदयों द्वारा सुधार की दिशा में सफल प्रयास कर शिकायत को प्रदेश स्तरीय सक्षम पदाधिकारी तक प्रेषित करने की बात कही गई।

उनके द्वारा ये भी कहा गया कि यह गम्भीर मामला है इसका समाधान होना चाहिए हम भरपूर प्रयास करेंगे। इन बातों के साथ उन्होंने सकारात्मक रुख बताते हुए सुधार की दिशा में सकारात्मक आश्वासन दिया ।
मौके पर प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष चंचल अविनाश के साथ जिला महासचिव राजेश कुमार राय, कोषाध्यक्ष प्रशांत प्रियदर्शी, उर्दू बंगला संघ के जिला महासचिव मोo तारिक हुसैन व हामिद रजा मौजूद रहें।
मीडिया को इसकी सूचना TSUNSS गोपगुट पश्चिम चम्पारण संघ के जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार ‘राउत’ ने दी।