अधिक बिजली बिल बकाया रखने वाले दर्जनों उपभोक्ताओं का कटा विधुत कनेक्शन
तरैया 17.03.2019.
अधिक बिजली बिल बकाया रखने वाले प्रखंड के दर्जनों उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन रविवार को काटा गया। जानकारी देते हुए जेई धर्मवीर कुमार ने बताया कि चैनपुर गांव में छः एवं उसरी बाजार के आठ उपभोक्ताओं का विद्युत विच्छेदन किया गया है।इन उपभोक्ताओं के पास कुल 156658 रुपया बिजली विभाग का बकाया है।बार- बार निर्देश देने के वाबजूद भी उपभोक्ताओं द्वारा बिजली नहीं जमा किया गया है जिसके आलोक में यह कार्रवाई की गई है।