कटिहार:पोखर में डूबने से बच्चे की हुई मौत
👈”दैनिक खोज खबर” के लिए फलका कटिहार से *रुपेश कुमार👉
फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव में एक बच्चे के डूबने से हुई मौत।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद मजहर आलम की दस वर्षीय पुत्री सोना परवीन पोखर में स्नान करने गई थी। स्नान करने के दौरान उनकी पैर गहरे पानी में फिसल गई। बगल के खेत में भैंस चरवाहा ने उसे देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजन आनन-फानन में पोखर के पास आए। लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना मिलने पर सीआई सदानंद मंडल ने पहुंचकर कागजी कार्यवाही पूरी की।

मौके पर मोरसंडा के मुखिया गोपाल कृष्ण सिंह, समाजसेवी पप्पू आलम, राजू चौधरी, दीपक कुमार, राकेश, अजय ने पहुंचकर अंचल पदाधिकारी से मुआवजे की मांग की एवं परिजनों को सांत्वना दी।




Recent Comments