तरवारा में हाईमास्क लाइट बनी शोभा की वस्तु

परवेज अख्तर/सिवान;
तरवारा। स्थानीय बाजार स्थित इंदिरा चौक पर लगा हाईमास्क लाइट शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है। शाम ढलते ही बाजार में चोर उच्चको का जमावड़ा लगने लगता है। अंधेरा होने से बाजार की रौनक गायब हो जाती है।हाईमास्क लाइट विगत दो वर्षों से खराब हुआ है। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से लाइट नहीं जल रहा है।लोगों ने इसकी शिकायत कई बार जनप्रतिनिधियों से किया। इसके बावजूद हाईमास्क लाइट की मरम्मत नहीं की गयी।जिसको लेकर बाजार के दुकानदारों व आसपास के लोगों में नाराजगी है।