सरेया बसंत में हुये मारपीट में एक ब्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

तरैया(सारण) 13.06.2020

प्रखंड के सरेया बसंत गांव में दो पक्षों में हुए मारपीट में रामकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।जिनका प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल मढ़ौरा में किया गया था।गंभीरावस्था में चिकित्सकों ने रेफर कर दिया था।जिनका ईलाज पटना में चल रहा था।जिसमें इलाजरत रामकुमार सिंह की मौत हो गया है।उक्त कांड में नामजद अभियुक्त सहित चार अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।जिसमें नरेन्द्र सिंह उर्फ दीपक सिंह को पुलिस ने जेल भेज दिया है।चार अन्य से पुलिस पूछताछ कर रही है।