औद्योगिक मामलों में लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से निपटायें – गुगरवाल
आज़ाद नेब
भीलवाडा, 22 जून। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री एल.आर. गुगरवाल ने कहा है कि औद्योगिक मामलों में लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से निपटायें।
श्री गुगरवाल गुरुवार को जिला स्तरीय औद्योगिक समिति की बैठक को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। बैठक में उन्होंने उद्योगों से जुडे हुए लंबित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए कहा कि इन प्रकरणों को शीघ्रता से निपटायें। जिससे जिले में उद्योगों के विकास व संवर्धन के अनुकुल वातावरण तैयार हो सके।
समिति की बैठक में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री राहुलदेव सिंह ने विभिन्न विभागों से जुडे प्रकरणों को रखा। बैठक में रीको के सहायक क्षेत्राय प्रबंधक उत्कर्ष अरोडा ने बताया कि रीको से जुडे प्रकरणों में औद्योगिक क्षेत्रों के लिए भूखण्ड आवंटन में बिजौलियां में 50 भूखण्डों का आवंटन व 2 रिजर्व व 48 का नियमानुसार हेड आफिस के निर्देशानुसार आक्सन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मेगा पावरलूम कलस्टर करणपुरा मामले में नोटिस भिजवा दिया गया है। जिला कलक्टर ने पर्यावरण प्रदूषण निवारण में ठोस अपशिष्ट निस्तारण संबंधी समस्या पर कार्यवाही ना होने के कारण नाराजगी प्रकट की। इसके साथ ही उंखलिया में 18 अप्रेल को जनसुनवाई की जा चुकी है। व अन्य क्षेत्रा के मामलों में कार्य प्रगति पर है।
इसी प्रकार अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के बकाया प्रकरणों पर चर्चा करते हुए अति. जिला कलक्टर ने एवीवीएनएल के अधिकारी ने बताया कि रीको ग्रोथ सेन्टर हमीरगढ में 132 केवीए ग्रिड सब स्टेशन पर कार्य प्रगति पर है।
बैठक में रीको के अधिकारी, जिला उद्योग अधिकारी मोहम्मद सिराज खांन, नगर परिषद, आरएफसी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।




Recent Comments