ई स्टाम्पिंग से स्टाम्प ड्यूटी जमा करायें – कोषाधिकारी
आज़ाद नेब
भीलवाडा, 22 जून।   वर्तमान में शपथ पत्रा व अन्य कार्यो हेतु 50 व 100 रुपये के स्टाम्पों की अधिक मांग है। जिला कोषाधिकारी ने बताया कि 50 व 100 रु. के भौतिक स्टाम्प के स्थान जिला मुख्यालय पर ई स्टाम्पिंग ईस्टाम्प विक्रेता संजय लोढा सेशन कोर्ट के सामने, पूजा शर्मा व दिनेश पारीक शाम की सब्जी मण्डी सेशन कोर्ट रोड, योगेश कुमार त्रिपाठी व देवीलाल उप महापंजीयक कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर, जगदीश कुमार जागेटिया व सिम्बल जागेटिया मुखर्जी पार्क के पीछे शाम की सब्जी मण्डी भीलवाडा से ई स्टाम्प क्रय कर सकते हैं।
        उन्होंने बताया कि इसके अलावा ई-फ्रेकिंग के माध्यम से आईसीआईसीआई बैंक महिला आश्रम एवं केनरा बैंक गांधीनगर भीलवाडा से भी स्टाम्प ड्युटी का भुगतान किया जा सकता है एवं ई-चालान मद 0030-02-102-02-00 में राशि जमा कराई जाकर कोषालय से सत्यापन करा अगले दिन स्टाम्प प्राप्त किये जा सकते हैं।  कोषालय में भी स्टाम्प वेण्डर के द्वारा स्टाम्प विक्रय किये जा रहे हैं।  कोषालय परिसर से भी स्टाम्प प्राप्त किये जा सकते हैं।  इस संबंध में कोषालय से भी संपर्क किया जा सकता है।