पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-सीमा पर तैनात एसएसबी ने अलग अलग जगहो से नेपाल जा रहे मवेशियो को तस्करो के चंगुल से मुक्त कराया । सेनानायक राजेश कुमार टिक्कू ने बताया कि एसएसबी की स्पेशल टीम ने सकरौल गांव से नौ मवेशियो को तस्करो के चंगुल से मुक्त कराया।

वही नगरदेही एसएसबी ने दो मवेशियो को पकड़ा । जब्त सभी मवेशियो को सहनौला फाटक को सौंप दिया गया।वही सकरौल गांव के पास से मवेशियो के जब्ती के साथ एक तस्कर को भी पकड़ने की खबर है। लेकिन पकड़ा गया तस्कर जो मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के बास्ठा निवासी बताया जाता है। जिसे छोड़ देने की चर्चा खूब जोरो पर है। वही सेनानायक राजेश कुमार टिक्कू ने बताया कि मामले की छानबीन की जायेगी।