शौचालय के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा कराने में जूटा नपं प्रशासन

नगर के वार्ड के घर-घर पहुंचे कार्यपालक अधिकारी और कर्मी लाभुकों को दिशा निर्देश देते
#रिपोर्ट–संजीव कुमार /मढ़ौरा
मढ़ौरा (सारण):नगर पंचायत को जून तक शौचालय के अधूरे निर्माण कार्य पूरा कराने में नपं ने अपना अभियान शुरू कर दिया है I इस मुहीम गति देने के लिये कार्यपालक पदाधिकारी के साथ कर्मी और विकास मित्र लोगों के दरवाजे दरवाजे तक पहुंच और उन्हें निर्देशित करने का काम शुरू कर दिया है I ईओ मुकेश कुमार ने एक एक कर लोगो से मिल कर लोगों को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित किया ।वही तय समय के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर लेने हेतु निर्देशित भी किया I वैसे लाभुक जो प्रथम किस्त की राशि के मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर चुके है उन्हें शौचालय का निर्माण बिना विलम्ब किये पूर्ण करने का ताकीद भी नगर प्रशासन करती दिखी I गुरुवार को वार्ड 12 में पहुंचे कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि प्रथम किस्त की राशि ले चुके लोगों को निर्धारित काम पूरा करवाने के साथ ही दुसरे किस्त की राशि उपलब्ध करा दिया जायेगा I अपने अभियान के दौरान शौचालय निर्माण में कोई अवरोध के सामने आने पर मौके पर ही ईओ ने उसका निवारण किया I नगर पंचायत के इस अभियान में जेई शशिशेखर सिंह, लेखापाल रणधीर सिंह, सुरेन्द्र कुमार, विकास कुमार,और विकाश मित्र मौजूद रहे और जनजागरूकता का हिस्सा बने I

निर्माण कार्य पूर्ण कर प्राप्त करे पूरा भुगतान
कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि जिन्हें कार्यादेश और प्रथम किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है और जिन्होंने निर्माण कार्य आधा कर लिया है I ऐसे सभी लाभुक जल्दी निर्माण कार्य पूरा कर विकाश मित्र को सूचित करे इन्हें दुसरे किस्त की राशि बिना किसी विलम्ब का उपलब्ध कराया जायेगा I अगर किसी भी माध्यम से विलम्ब हो रहा हो तो लाभुक सीधे नप कार्यालय को शिकायत करे Iसभी बचे निर्माण कार्य जून तक पूरा करना है, राशि लेकर भी कार्य नहीं करने वाले पर नपं कारवाई करेगा I




Recent Comments