पीड़ित ने मुखिया ,पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक पर दर्ज करायी प्राथमिकी

पानापुर(सारण)। थाना क्षेत्र के कोंध माली टोला में एक अवैध सड़क निर्माण के लिए पंचायत की मुखिया एवं उनके सहयोगियों द्वारा एक गरीब के निजी जमीन को कब्जे में लेने एवं उसके मकान को ढहा देने का मामला प्रकाश में आया है ।इस मामले को लेकर पीड़ित लालबाबू राय ने सीजेएम कोर्ट में कोंध पंचायत की मुखिया हीरा देवी , मुखियापति वकील राय , पंचायत सचिव केशव सिंह ,पंचायत रोजगार सेवक मनीष कुमार ,वार्ड सदस्य उमाशंकर राय सहित एक दर्जन लोगों पर कोर्ट परिवाद दर्ज कराया था।कोर्ट परिवाद के अनुसार पीड़ित लालबाबू राय ने आरोप लगाया है कि ये सभी मेरे घर को क्षतिग्रस्त कर सभी सामान फेंक दिए एवं दबंगई दिखाते हुए अवैध सड़क का निर्माण कर लिए।विरोध करने पर सभी ने मेरे परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की ।कोर्ट परिवाद के आधार पर स्थानीय थाने की पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।