​इनरवा में एसएसबी से उलझे धान तस्कर

पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-इनरवा थाना क्षेत्र के इनरवा बाजार से पूरब चिरान मिल से रास्ता देशावता नेपाल को जाती है। उसी के पास नो मेंस लैंड के पास धान तस्कर एसएसबी के अधिकारी  व जवान से उलझ गये।और जबतक उनदोनो से उलझते रहे जबतक धान लदा ट्रैक्टर ट्राली नेपाल नही चला गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को चिरानमिल वाले रास्ते से धान लदा ट्रैक्टर ट्रॉली नेपाल जा रहा था । सूचना पर इनरवा एसएसबी के एक अधिकारी और गूडू नाम का जवान उसे रोकना चाहे। तबतक देशावता नेपाल से काफी संख्या में ग्रामीण आकर एसएसबी के अधिकारी और जवान से उलझ गये।और ताजबरदस्ती धान सहित टेलर को नेपाल लेकर चले गये। लोगो के अनुसार गूडू नाम के जवान से काफी देर तक उलझते रहे ।इस बात की चर्चा सीमा पर जोरो पर है।वही सेनानायक राजेश कुमार टिक्कू ने बताया कि मामले की जांच की जायेगी ।दोषी पाये जाने पर संबंधित पर कारवाई की जायेगी।