विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात कुत्ता या तेंदुए ने इसे अपना शिकार बनाया होगा। डब्ल्यू टी आई के अधिकारी समीर सिन्हा एवं सुब्रत राय ने बताया कि इसे इंडियन हेयर और हिंदी में जंगली खरहा कहते हैं। बताते चलें कि कार्यालय कैंपस चारों ओर से घिरा है। जिस कारण भागने की कोशिश में असफल रहा होगा यह जंगली खरगोश। विदित हो कि कुत्ते खरगोश के जानी दुश्मन होते हैं। खरगोश अपनी सुंदरता से किसी को भी आकर्षित करता है। बताते चलें कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगलों में विभिन्न प्रजाति के खरगोश भी मौजूद हैं। स्थानीय समाजसेवी एवं चर्चित कलाकार डी. आनंद ने इसकी सूचना वाल्मिकी टाइगर रिजर्व के रेंजर महेश प्रसाद सिंह को दी। उन्होंने बताया कि लावारिस कुत्ता, , तेंदुआ ने इसे अपना शिकार बनाया होगा।मृत खरगोश के प्राप्त अवशेष को वन कर्मियों ने गड्ढा खोदकर जमीन में दफना दिया ।





Recent Comments