अधूरे पड़े नालो से आवागमन बाधित
फ़िरोज़ खान
बारां 8 जून । पींजना से कन्यादह तक जाने वाले ग्रेवल सड़क पर 6 नाले पड़ते है । और यह नाले अभी तक अधूरे पड़े होने के कारण लोगो को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है । लालाराम व कंवरलाल खैरूआ ने बताया कि मनरेगा के तहत इस 3 किलोमीटर तक ग्रेवल सड़क का निर्माण करवाया गया था । मगर इन नालो में सीमेंट के पाइप डालकर इनको अधूरा छोड़ दिया गया । इस कारण इस पर होकर साधन नही निकल सकते है । इस गांव वालों को आने जाने में परेशानी होती है । जानकारी के अनुसार अभी भी मनरेगा में ग्रेवल सड़क निर्माण में बजट बचा हुआ है । उसके बाद भी अभी तक इसको पूरा नही किया गया है । उंन्होने बताया कि बारिश के मौसम में तो और भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । लोगो को पानी मे होकर निकलना पड़ता है । पैदल राहीगरो को भी इसी पानी मे होकर आना जाना पड़ता है ।