ठनका की चपेट में आने से दो की मौत एक गम्भीर से जख्मी 

छातापुर (सुपौल ) सोनू कुमार भगत:-बलुआ थाना क्षेत्र के मधुबनी पंचायत में ठनका गिरने से एक ही परिवार के दो लोगो की मौत हो गयी और एक गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी। जानकारी अनुसार गुरुवार की सुबह से ही क्षेत्र में रिमझिम बारिश हो रही थी।

इसी क्रम में  मधुबनी पंचायत में साढ़े दस बजे दिन में ठनका गिरी। इसके चपेट में आने से मधुबनी पंचायत के सदा नन्द राय 58 वर्ष उनकी विवाहिता पुत्री तारो देवी 28 वर्ष की मौत हो गई। वही मृतक सदानंद की पत्नी अमोलिया देवी भी गम्भीर रूप ससे जख्मी हो गयी।जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद में लाया। 
जहा उपस्थित डॉक्टर एस एम चौधरी ने  तीनो को देखा। देखने के बाद सदा नन्द राय और उनकी विवाहिता पुत्री तारो देवी को मृत घोषित करते हुए एक जख्मी सदानंद की पत्नी अमोलिया देवी का इलाज शुरू किया। डॉ श्री चौधरी ने बताया कि जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है।उसकी स्थिति में सुधार हो जायेगा। 
मौके पर पहुंचे सीओ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव एएसआई डी एन दास आदि पहुंचकर मृतक के परिजनों से बयान लेकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। घटना की सुचना होने पर मृतक के घर कोहराम मच गया है। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन बना हुआ है।

परिजनों का कहना हुआ कि प्राकृतिक के कहर से उनका परिवार बिखड गया । सदानंद की पुत्री तारो देवी की शादी बीते 1 वर्ष पूर्व होने की बात बतायी जा रहा है। जिनकी शादी नेपाल के हरिरहा में हुआ था। बताया जा रहा है कि आकश बिजली गिरने के क्रम में सदानंद राय समेत उनके परिजन घर के बरामदे पर बेठे हुए थे और कुछ परिजन दिन का भोजन बनाने में जुटे हुए थे।

इसी क्रम में  ठनका गिरा ,जिसके चपेट में आने से दो की मौत और एक जख्मी हो गयी ।मृतक के घर पहुंचकर मुखिया सीतानंद झा परिजनों को सांत्वना प्रदान किया |सीओ ने कहा कि घटना की जानकारी उच्य स्तरीय पदाधिकारी दी गयी है |समाचार सहयोगी :रवि रौशन कुमार |