छपरा/ तरैया
थाना क्षेत्र के गालिमपुर गांव निवासी प्रेमजीत सिंह की पत्नी सुषमा देवी ने अपने सास,ससुर देवर व ननद पर प्रताड़ित करने एवं जेवरात छीन लेने की थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें ससुर बलिराम सिंह,सास कांति देवी,देवर सुजीत सिंह,ननद प्रीति देवी व रूपा देवी को आरोपित किया है।पीड़िता का कहना है कि मेरी शादी 02 जून 2013 को गलिमापुर गांव निवासी बलिराम सिंह के पुत्र प्रेमजीत सिंह के साथ हुई थी।शादी के कुछ ही दिन बाद मेरे सास, ससुर व ननद मिलकर प्रताड़ित करने लगे एवं खाना बंद कर देते थे तथा मेरे जेवरात लेकर मेरी ननद उपयोग करती है।सभी लोग बोलते है कि घर से निकल जाओ नही तो जान से मार देंगे।मेरे पति प्राइवेट नौकरी करते है और हमेशा बाहर रहते है।जब मेरे पति बाहर से आते है तो मामला समझा-बुझाकर शांत करा देते है।लेकिन उनके जाने के बाद फिर सास, ससुर व ननद अत्याचार करने लगे।07 जुलाई 2020 को उक्त सभी लोग मिलकर मेरे जेवरात,साड़ी व कपड़ा छीनकर घर से घसीटते हुए निकालने लगे एवं मेरे देवर सुजीत सिंह मेरे शरीर पर किरोसिन तेल के गैलन खोलकर मेरे डाल दिए एवं बोले कि आग लगाकर हत्या कर दो तो मेरे ससुर माचिस लेकर आग लगाने लगे।मैं जोड़-जोड़ से चिल्लाने लगी तो आस-पास के लोगों के आने पा मेरी जान बची।




Recent Comments