हिंदी में कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी होंगे पुरस्कृत
#मंत्री मंडल सचिवालय की राजभाषा विभाग ने लिया निर्णय
परवेज अख्तर/सिवान/गोपालगंज :अब हिंदी में बेहतर कार्यालय कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी को पुरस्कृत किया जायेगा. इसको लेकर बिहार सरकार की मंत्रीमंडल सचिवालय की राजभाषा भी है. विभाग ने निर्णय लिया है. विभाग के निदेशक इम्तियाज अहमद करीम ने डीएम अनिमेष कुमार पराशर से सरकारी सेवक प्रोत्साहन पुरस्कार योजना 2019-20 के अधिन जिला स्तर पर कार्यरत पदाधिकारी एवं कर्मचारी के नाम अनुशंसा के साथ मांग की गयी है, ताकि पदाधिकारी एवं कर्मचारी को सरकारी सेवक प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत मिलने वाली राशि से पुरस्कृत किया जा सके. इस कार्य के लिए वैसे पदाधिकारी एवं कर्मचारी का चयन किया जायेगा जो सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को प्रशस्त कर रहे हो. इस योजना के तहत सरकारी सेवक को सरकारी कामकाज में उत्कृष्ट हिंदी लेखन के लिए पांच हजार रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में दिये जायेंगे. डीएम के द्वारा पदाधिकारी व कर्मचारी का नाम अनुशंसा के साथ 31 जुलाई 2019 तक भेजा जायेगा. इस योजना के तहत वैसे अधिकारी और कर्मचारी का नाम चयनित नहीं होगा. जिन्हें पूर्व में विभाग के द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका हो.




Recent Comments