दो दिवसीय महाजांच एवं स्वच्छ प्रोत्साहन राशि भुगतान का शुरू हुआ कार्य
#परवेज अख्तर/सिवान;
गोपालगंज : स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण व लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत अपने-अपने घरों में शौचालय निर्माण कराने वाले लाभार्थियों की जांच के साथ-साथ जियो टैगिंग करते हुए उनके बैंक खातें में प्रोत्साहन राशि भुगतान को लेकर दो दिवसीय महाजांच अभियान की शुरूआत रविवार को की गयी. समाहरणालय के सभाकक्ष में डीआरडीए निदेशक जर्नादन प्रसाद सिंह, जिला स्वच्छता समन्वयक रंजय बैठा, राजीव रंजन कुमार के द्वारा सभी महिला पर्यवेक्षिका, किसान सलाहकार एवं ग्रामीण आवास सहायकों को संबोधित करते हुए उन्हें महाजांच अभियान से अवगत कराया गया. वही उन्हें आवंटित पंचायतों में जाकर स्वच्छ भारत मिशन एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत बनाये गये शौचालयों की जांच करते हुए शत प्रतिशत जियो टैगिंग किये जाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी. यह कार्य रविवार एवं सोमवार तक चलेगी. दो दिवसीय महाजांच के बाद शत प्रतिशत योग्य लाभुकों के बैंक खातें में शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाना है. जिसको लेकर दो दिवसीय महा जांच अभियान का आयोजन किया गया है. वही जांच टीम के कर्मियों के शौचालय के भौतिक सत्यापन को लेकर आवेदन पत्र और आवश्यक प्रपत्र मुहैया कराया गया. साथ ही उन्हें निर्देश दिया गया क अधिक से अधिक शौचालयों की जांच कर जियो टैगिंग का कार्य पूरा करें, ताकि शत प्रतिशत भुगतान का लक्ष्य पूरा किया जा सके.




Recent Comments