सोमवार से संचालित होंगे माध्यमिक विद्यालय व निजी विद्यालय

#परवेज अख्तर/सिवान,

गोपालगंज : सोमवार से उच्च माध्यमिक व निजी विद्यालयों का संचालन निर्धारित समय से शुरू होगा. गौरतलब है भीषण गर्मी व लू के प्रकोप के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए डीएम अनिमेष कुमार पराशर के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी संघ मित्रा वर्मा ने सभी उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं निजी विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य को 22 जून तक स्थगित कर दिया गया था. 23 जून को रविवार था. अब 24 जून से सभी उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्ववत के निर्धारित समय 9.30 बजे से संचालित होंगे. वही निजी विद्यालय का संचालन पूर्व निर्धारित समय से होगा.