कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट-
पटना :- क्षत्रिय सेवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर के नेतृत्व में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित व आनन्द मोहन की रिहाई की घोषणा को पूरा नहीं करने के खिलाफ गांधी मैदान स्थित गांधी की प्रतिमा के समीप से काला पट्टी बांध मुख्यमंत्री आवास मार्च निकाला गया । महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मार्च मुख्यमंत्री आवास के लिए प्रस्थान किया।बिस्कोमान जेपी गोलंबर होते हुए मार्च जैसे ही मॉर्या होटल के पास पहुंचा पुलिस ने घेर लिया।चुनाव का घोषणा व आचार संहिता का हवाला देते हुए मार्च को रोक दिया।बाद में मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र उपस्थित पुलिस पदाधिकारी को सौंपा गया
इस अवसर पर श्री राठौर ने कहा कि नीतीश कुमार क्षत्रिय समाज के लिए लफ्फाज और झूठा मुख्यमंत्री साबित हुए है।जिस क्षत्रिय समाज ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपनी तमाम राजनीति पूंजी लगा दी, वहीं नीतीश कुमार ने इस समाज को हमेशा उनकी मांगो को अंगूठा दिखाते रहे है। राष्ट्र के गौरव शूरवीर महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा राजधानी में लगाने की घोषणा 2004 में भी की थी वहीं कभी पूर्व सांसद आंनद मोहन को सत्ता में आने से पहले बेगुनाह बता कर धरना पर बैठने वाले नीतीश कुमार के राज में ही उन्हें फांसी की सजा मिली ।पटना में शूरवीर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का स्थापना और पूर्व सांसद आनन्द मोहन की रिहाई अब क्षत्रिय समाज के लिए प्रतिष्ठा बन चुकी है | मौके पर धीरेन्द्र सिंह, पवन राठौर, दिवाकर सिंह, प्रो राजकुमार सिंह, रत्नेश कुमार सिंह, नितेश सिंह कच्छवाहा, एवं टुन्ना सिंह, मनोज कुमार सिंह उमेश सिंह,अजय कुमार सिंह, , विशाल प्रताप सिंह एवं ,शक्ति सिंह आदि सहित कई अन्य मौजूद रहे |