थानाध्यक्ष को निलंबित कर मामला वापस की मांग
अमित पोद्दार संवाददाता दैनिक खोज खबर बखरी बेगूसराय
बखरी बाजार में पांच दुकानदारो एवं राजनीतिक संगठन के कार्यकर्ताओं पर हुए झूठे FIR के विरोध में संपूर्ण बाजार बंद रहा जिसका पूरा असर देखने को मिला वहीं जुलूस निकालकर दुकानदार एवं व राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता पुरानी थाना चौक से लेकर आंबेडकर चौक तक सभी दुकानदारों से निवेदन पूर्वक दुकान बंद रखने का आव्हान किया साथ ही इस लड़ाई में साथ आने को कहा दूसरी और जुलूस में दुकानदार युवा एवं ABVP के कार्यकर्ता ने बखरी दरोगा मुर्दाबाद बखरी थाना अध्यक्ष को सस्पेंड करो झूठा एफ़आईआर वापस लो जैसे नारे लगाए बेगूसराय से आए भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा यह साजिश के तहत हमारे कार्यकर्ता पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि पिछले 10 माह में बखरी में संगीन अपराध में बहुत बढ़ोतरी आई है और प्रशासन अपराधी को पकड़ने में विफल रही है बंदी के इस कार्यक्रम में संजय सिंह, अनिल चौधरी ,बवन पवन ,नीरज नवीन ,सुबोध साहनी, नरेश पोद्दार ,राजा सिंह ,राजेश राज, सौरभ कुमार ,शंकर कुमार, रोहित कुमार ,साकेत कुमार, मोहित अग्रवाल, आनंद शर्मा ,ललन देव कुमार ,अनुभव कुमार, सोहित सैकड़ों की संख्या में दुकानदार राजनीतिक कार्यकर्ता एवं युवा इस बंदी कार्यक्रम में उपस्थित थे