पूर्णिया :-बिजली विभाग लापरवाही के कारण कुन्दन की मौत हुई -जाप प्रवक्ता
👈शहनवाज आलम” दैनिक खोज खबर” पूर्णिया 👉
जन अधिकार पार्टी युवा परिषद प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव बिजली मिस्त्री कुन्दन मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कब तक मौत का शिकार होता रहेगा बिजली के प्राइवेट मिस्त्री ।जिस तरह से मिस्त्री कुन्दन की मौत हुई, इसमे बिजली विभाग लापरवाही के कारण कुन्दन की मौत हुई है । कुन्दन के बिजली के पोल पर चढ़े रहने के बावजूद उसमें लाईन कैसे दे दिया गया। बिजली विभाग द्वारा घोर लापरवाही बरता गया है। इसमें बिजली विभाग के अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो और मृतक के परिजनों को दस लाख रुपये एवं सरकारी नौकरी की मांग की है। इससे पूर्व में मंरगा के पासवान टोला के प्राइवेट मिसत्री मौत हुआ था, बिजली विभाग के लापरवाही के पाँच साल में पाँच से छह प्राइवेट मिस्त्री की मौत हो चुकी है। सरकार जिस तरह से प्रायवेट मिस्त्री से बिजली का काम कराते हैं और मिस्त्री मौत के बाद बीस हजार देकर खानापूर्ति कर देते हैं ।बिहार सरकार ऐसे प्रायवेट मिस्त्री को अपने अधिन कर उसे बहाली किया जाय ,जिसे बिजली पोलो पर प्राइवेट मिस्त्री को चढाया जाता है।





Recent Comments