हरिहर क्षेत्र हैंडबॉल बालक प्रतियोगिता के फाइनल में सारण को 16 – 10 के अंतर से हारा पटना बना विजेता
ロ पहले सेमीफाइनल में सारण ने एकलव्य केंद्र शेरपुर को 24 – 22 के अंतर से तो दूसरे सेमीफाइनल मैच में पटना ने बिहार सबजूनियर टीम को 24 – 17 के अंतर से हरा पहुंचा था फाइनल में

ロ रमना मैदान सोनपुर:
सोनपुर मेला परिसर में जिला प्रशासन सारण के सौजन्य से आयोजित हरिहर क्षेत्र बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता 2018 का भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में बिहार की चार टीमो ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला पटना और सारण जिला के बीच हुआ । जिसमें पटना ने सारण को 16 – 10 के अंतर से पराजित किया ।

सारण जिला हैंडबॉल संघ के अनुरोध पर मेला में जिला पदाधिकारी सारण सुब्रत कुमार सेन द्वारा विशेष रूप से शामिल किये गये पहले हैंडबॉल प्रतियोगिता का विजेता पटना तथा सारण उपविजेता बना।

पहले सेमीफाइनल में सारण ने एकलव्य केंद्र शेरपुर को 24 – 22 के अंतर से तो दूसरे मैच में पटना ने बिहार सबजूनियर टीम को 24 – 17 के अंतर से पराजित किया। प्रतियोगिता का संचालन सारण जिला हैंडबॉल संघ की देखरेख में हुआ। प्रतियोगिता का रोमांच पूरे दिन शबाब पर रहा। 52 खिलाड़ी एवं 10 प्रशिक्षक आकर्षण का केंद्र बने । पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियो को सम्बोधित करते हुए एसडीओ सोनपुर सुधीर कुमार ने कहा कि हैंडबॉल काफी रोमांचक खेल है । सोनपुर मेला में इसका आयोजन प्रतिवर्ष कराया जाएगा। मौके पर भूमि सुधार उप समाहर्ता सह प्रभारी पदाधिकारी आउटडोर कोषांग शिवरंजन , सीओ सोनपुर रामाकांत महतो, बिहार हैंडबॉल संघ के मानद सचिव ब्रजकिशोर शर्मा , सारण जिला हैंडबॉल सचिव संजय कुमार सिंह , अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह , मेला खेल संयोजक राजेश कुमार सिंह , बासुदेव प्रसाद , धीरज कांत सहित अन्य उपस्थित रहे। विजेता पटना को 7 हजार एवं उपविजेता सारण को 5 हजार का चेक जिला प्रशासन द्वारा एसडीओ सोनपुर द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सारण जिला हैंडबॉल सचिव संजय कुमार सिंह ने किया।