एकमा में चाकू गोदकर युवक की हत्या, एक अन्य गंभीर रूप से घायल
दैनिक खोज खबर, एकमा
एकमा थाना क्षेत्र के नरहनी गांव में चाकू गोदकर युवक की हत्या कर दी गयी है। नरहनी गांव में हुई इस चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मृत युवक एकमा थाना क्षेत्र के नरहनी ग्राम निवासी महावीर शाह का पुत्र बीरेंद्र शाह बताया जाता है जबकि एक अन्य घायल युवक राजेन्द्र शाह बताया जाता है।

(अपने बेटे के इलाज के लिए सदर अस्पताल आये महावीर शाह)
इस घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार नरहनी गांव में गुरुवार की संध्या महावीर शाह के दरवाजे पर चाकूबाजी तब हुई जब उनके दोनों बेटे गाय दुह रहे थे। हालांकि चाकूबाजी के कारणों का पता नही चल सका है।
चाकूबाजी के दौरान घायल हुवे महावीर शाह के दोनों बेटों को पहले उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुवे सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। सदर अस्पताल लाने के दौरान ही बीरेंद्र शाह की मौत हो गयी।

घटना के बारे में मृतक के पिता महावीर शाह बहुत कुछ बता पाने की स्थिति में नही थे। वे बस इतना कह रहे थे कि उनके बच्चे का विवाद किसी के साथ नही था।
वही इस घटना के बाद एकमा पुलिस नरहनी गांव में कैम्प कर रही है जबकि भगवान बाजार थाने ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

(सदर अस्पताल में घायल युवक का हो रहा उपचार)
गुरुवार की संध्या हुई इस वारदात से स्थानीय ग्रामीण सहमे हैं। चाकूबाजी की इस घटना को ले लोग कई तरह की चर्चाएँ कर रहे हैं।




Recent Comments