
मोतिहारी: चिरैया के पूर्व राजद विधायक लक्ष्मी नारायण यादव के पुत्र गिरफ्तार
✍न्यूज इनपुट देवेन्द्र कुमार कुशवाह मोतिहारी (पू.च.) बिहार:-मोतिहारी जिले के चिरैया स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर से मारपीट एवं गाली-गलौज के एक मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव के पुत्र लालू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक अन्य आरोपी रामजन्म यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

हालांकि, चिरैया के पूर्व राजद विधायक लक्ष्मी नारायण यादव ने अपने पुत्र की गिरफ्तारी के बाबत कहा कि उनके पुत्र ने कानून का सम्मान करते हुए आत्मसमर्पण किया है। वह पूरी तरह निर्दोष है और उसे राजनीतिक द्वेष के तहत फंसाया गया है। उधर पुलिस का दावा है कि उसने लालू यादव को गिरफ्तार किया है।
इस दौरान पुलिस ने लालू से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिले के एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक गिरफ्तार पूर्व विधायक के पुत्र लालू के विरुद्ध चिरैया थाना में भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा के प्रबंधक ने बाढ़ सहायता राशि को लाभार्थियों के खाते में भेजने के दौरान मारपीट करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी।
उन्होंने आगे बताया कि इसी मामले में पुलिस लालू की तलाश कर रही थी। एसपी ने कहा कि इस मामले में नामजद अन्य आरोपियों की भी तुरंत गिरफ्तारी की जाएगी।





Recent Comments