मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया गांव में रविवार की दोपहर खेतों से गेहूं का बोझा लेकर गांव जा रहे पिकअप वैन में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गयी जिससे पिकअप वैन में आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले में जला पिकअप वैन चांद कुदरिया गांव के योगेन्द्र मांझी की बताई जा रही है। खेतों से गेहूं का बोझा लेकर गांव की तरफ जा रहा था कि पिक अप पर लदे बोझे में बधे बास में बिजली का तार सट गया और आंख लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर थाना पुलिस को सूचना दी गई मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक पिक अप वैन जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंच आग पर काबू पाया।