समस्तीपुर:किसानों के बीच बांटे गये बोनस
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

विभूतिपुर
विभूतिपुर शिव शक्ति दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति देशरी का 1ला बोनस वितरण शनिवार को समारोहपूर्वक किया गया।अध्यक्षता पंडित विजय कुमार झा ने की।समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख निर्मला किशोर ने दुग्ध उत्पादक किसानों से पारंपरिक सोच को बदलकर वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने की अपील की।जिला पार्षद राम देव राय ने किसानों से अपने दुग्ध उत्पाद के उचित मूल्य प्राप्त करने को लेकर संगठित होने की आवश्यकता पर बल दिया।समारोह को पंसस डॉ लालबाबू पंडित,मुखिया कमली देवी,सरपंच प्रतिभा देवी,राजद नेता श्याम किशोर कुशवाहा,दूर देहात के सचिव प्रभु नारायण झा,पर्यवेक्षक सुशील कुमार राय,सुधा मित्र राजीव कुमार व संजीव कुमार,जगदीश साह, अरविंद ठाकुर,सुधीर कुमार प्रभात आदि ने संबोधित किया।अतिथियों का स्वागत समिति अध्यक्ष अजय कुमार पोद्दार व धन्यबादज्ञापन सचिव शैलेन्द्र राय ने की।इस अवसर पर 65 दुग्ध उत्पादक किसानों के बीच 92 हजार का बोनस वितरित किये गये।