मढ़ौरा सब्जी बाजार में एक दुकान की जमीन पर कब्जा को लेकर मारपीट

मढ़ौरा (सारण):नगर के सब्जी बाजार में एक जमीन अौर दुकान पर कब्जा को लेकर जमकर मारपीट हुई । मारपीट में साइकिल दुकानदार शिव जी साह का पुत्र कमलेश साह जख्मी हो गया । सूचना पर मढ़ौरा थाना दलबल के साथ पहुंची अौर स्थति को नियंत्रण किया । इधर धटना से नाराज पीड़ित पक्ष के तरफ से दर्जन भर लोग आक्रोशित हो गये अौर थाना पर पहुंच कर पुलिस से कारवाई की मांग करने लगे । इस दौरान पुलिस ने भी त्वरित कारवाई करते हुये एक को पुलिस हिरासत में ले लिया है ।

ロ जख्मी ने सात को बनाया आरोपी, एक को जेल-
जख्मी कमलेश प्रसाद ने स्थानीय थाना में एक प्रथमिकी दर्ज कराया है । प्राथमिकी में सब्जी बाजार निवासी एसपी कुमार, उसका पिता, मां, तीन भाई सहित सात लोगो को आरोपित किया है । आरोपितों पर दुकान का समान क्षतिग्रस्त कर देने, मारपीट कर जख्मी कर देने अौर लूट का आरोप लगाया है।पुलिस ने मामले मे एसपी कुमार को गिरफ्तार को कर जेल भेज दिया है । थानाप्रभारी रामबालेश्वर राय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । अन्य की गिरफ्तारी के लिये भी प्रयास किया जा रहा है ।