श्री श्री 108 बाबा गणेश दास के कर्मस्थली श्री राम जानकी मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

मांझी (सारण) : प्रखंड के खानपुर पंचायत के खुर्द भलुआ ग्राम स्थित श्री श्री 108 बाबा गणेश दास के कर्मस्थली श्री राम जानकी मंदिर परिसर में 72 घण्टो अखण्ड अष्टयाम के समापन के पश्चात पूजा समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कोलकाता की मशहूर गायिका दीपिका ओझा और प्रयागराज की मशहूर गायिका दीप्ती पाण्डेय द्वारा गणेश वंदना, राम विवाह, देवी गीत से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन अधिवक्ता शशि भूषण मिश्रा , कांग्रेस नेता नरेन्दर मिश्रा द्वारा किया गया मालूम हो कि वर्ष 2004 से ही स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जो कि आज तक जारी है कार्यकर्ता ओ में प्रमुख रूप से राजेश कुमार मिश्रा , तारकेश्वर मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, शैलेश मिश्रा, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।